फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two government buses gasped in the middle

बीच राह हांफ गईं दो सरकारी बसें

Sat, 04 Jun 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two government buses gasped in the middle
चुवाड़ी के पास खराब परिवहन निगम की बस और परेशान खड़े यात्री। संवाद - फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के बीच राह हांफने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बसों का बीच राह खराब होना यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। शनिवार सायं 3:10 बजे चुवाड़ी बस अड्डे से 34 सवारियों को लेकर चुवाड़ी वाया जोत-चंबा रूट के लिए निकली बस महज सौ मीटर की दूरी तय करने पर ही हांफ गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक बस की मरम्मत न होने पर बस अड्डा चुवाड़ी में तैनात कर्मचारी ने अन्य बस न होने का हवाला देते हुए सायं 5:30 बजे शिमला से चंबा आने वाली बस में सवारियां भेजने की बात कही। ऐसे में यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। यात्रियों नरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, योगराज, अनीता देवी, कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने बताया कि वे चुवाड़ी बस अड्डे से चंबा जाने के लिए सरकारी बस में बैठे थे लेकिन, चुवाड़ी बस अड्डे से महज 100 मीटर दूरी पर ही बस खराब हो गई। यात्रियों ने बताया कि खराब बसें रूटों पर चला कर हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और द्रम्मण-चंबा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस रूपैणा में हांफ गई। बस खराब होने पर यात्रियों को निजी टैक्सियां हायर कर अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

कार्यकारी अड्डी प्रभारी चुवाड़ी राजेंद्र कुमार ने चुवाड़ी वाया जोत चंबा बस खराब होने की बात स्वीकार की है। कहा कि उनके पास अतिरिक्त बसें न होने से सवारियों को शिमला-चंबा रूट की बस में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed