Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two feet of snowfall at Sach Pass Pangis connectivity with Chamba severed.

Chamba News: साच पास पर दो फीट हिमपात, पांगी का चंबा से संपर्क कटा

Fri, 13 Nov 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two feet of snowfall at Sach Pass Pangis connectivity with Chamba severed.
ताजा बर्फबारी के बाद चुराह की कालोह जोत ताजा का मनमोहक दृश्य। संवाद
बर्फ जमने से बैरागढ़-किलाड़ मार्ग अवरुद्ध, अब वाया कुल्लू-मनाली या जम्मू-कश्मीर होकर पहुंचना होगा चंबा
विज्ञापन

170 किमी का सफर अब बढ़कर 650 से 700 किलोमीटर हुआ, मरीजों और जरूरी सामान की आवाजाही होगी चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात ने सर्दियों की दस्तक दे दी है। चुराह के साच पास और काहलो जोत के अलावा भरमौर और पांगी की ऊंची चोटियों पर वीरवार देर रात बर्फबारी हुई।
साच पास में करीब दो फीट हिमपात होने का अनुमान है, जबकि भरमौर और पांगी की पहाड़ियों पर 10 से 16 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फ गिरी है। इसके चलते बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास में सड़क पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई है। प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही दर्रे की मौसमी बंदी भी शुरू हो गई है। आमतौर पर मौसम के हालात के अनुसार अक्तूबर-नवंबर में साच पास बंद हो जाता है और सर्दियों में इसके दोबारा खुलने की संभावना कम रहती है।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी। साच पास होकर किलाड़ से चंबा की दूरी करीब 170 किलोमीटर है, लेकिन अब लोगों को वाया कुल्लू-मनाली या जम्मू-कश्मीर होकर चंबा पहुंचना पड़ेगा। इसके लिए करीब 650 से 700 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। इस रास्ते से यात्रा में दो से तीन दिन तक लग सकते हैं। इससे लोगों का समय और यात्रा खर्च दोनों बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी का असर पांगी में जरूरी सामान की आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। हालांकि, सर्दियों के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग पहले ही राशन का भंडारण कर लेते हैं। बावजूद इसके दवाइयों की उपलब्धता और गंभीर मरीजों को उपचार के लिए चंबा पहुंचाना चुनौती बना रहेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम में साच पास की ओर यात्रा न करने की सलाह दी है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मान सिंह ने बताया कि बर्फबारी के कारण सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। मौसम खुलने के बाद सड़क बहाली के प्रयास किए जाएंगे।
वहीं, आरसी पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि पांगी के लिए अग्रिम राशन और अन्य कोटा पहले ही पहुंच चुका है। ईंधन के लिए बालन भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी दिनों में बारिश का क्रम जारी रहता है तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और अधिक हिमपात होने की संभावना है।

इधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश और बर्फबारी जिले के किसानों-बागवानों के लिए राहत लेकर आई है। इससे गेहूं और मटर की बिजाई के लिए खेतों में जरूरी नमी आएगी और फसलों की बोआई में मदद मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed