फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two died of corona in the district, 60 new cases

जिले में कोरोना से दो की मौत, 50 नए मामले

Sat, 29 Jan 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two died of corona in the district, 60 new cases
Two died of corona in the district, 60 new cases
चंबा। जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें 82 वर्षीय महिला को शुक्रवार को डीसीएचसी में भर्ती किया गया। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं, 69 वर्षीय व्यक्ति जिसे शुक्रवार को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल चुवाड़ी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसकी कोरोना जांच की गई तो वह संक्रमित निकला।
विज्ञापन

कोरोना से मौतों के साथ जिले में कोविड के 60 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले शहर के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। संक्रमितों को विभाग ने होमआइसोलेट कर दिया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके रविवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 पहुंच गई है। इसलिए लोगों को कोरोना संक्रमण को हल्के में नहीं लेना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय कोविड नियमों की पालना करना आवश्यक है अन्यथा आने वाले समय में हालात बेकाबू हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed