फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two deadbody found in chamba

जिले में दो जगहों पर मिले व्यक्तियों के शव, फैली सनसनी

Sun, 01 Dec 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
two deadbody found in chamba
चंबा। जिले में दो जगहों पर व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत दियोला में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई है। यह मामला रविवार को सुबह के समय का है। मृतक की पहचान प्रेमलाल पुत्र पुन्नु राम गांव कुठार ग्राम पंचायत दियोला तहसील चुराह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेमलाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को शाम के समय वह घर आ रहा था। इसी दौरान कुठार ढांक के समीप उसका पांव फिसल गया और ढांक से नीचे जा गिरा। प्रेमलाल के देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए और गांव में अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके अलावा रिश्तेदारों के यहां भी प्रेमलाल का पता किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कुछ लोगों ने कुठार ढांक के समीप एक व्यक्ति गिरा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की सहायता से खाई से निकाला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल तीसा पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। परिजनों ने किसी प्रकार का शक और संदेह नहीं जताया है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों केे दस हजार की रुपये फौरी राहत दी है। एसडीएम तीसा हेम चंद वर्मा ने प्रशासन ने भी फौरी राहत जारी कर दी है।
चमेरा बांध के तलेरू नामक स्थान पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान ओमी पुत्र चेत राम गांव दरोल डाकघर वांगल तहसील सलूणी के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार ओमी 29 नवंबर से लापता था। इस बारे में परिजनों ने पुलिस चौकी चौहड़ा में भी गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी। शनिवार को ग्रामीणों ने चमेरा बांध के समीप तलेरू में एक शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने भी इस मामले में कोई संदेह नहीं जताया है। डीएसपी सलूणी राम करण राणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed