फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two centers will be built for corona examination in medical college

मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए बनेंगे दो केंद्र

Thu, 03 Jun 2021 06:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Two centers will be built for corona examination in medical college
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच की दर बढ़ाने के लिए अब दो केंद्र बनाए जा रहे हैं। फ्लू क्लीनिक के साथ बनाए गए केंद्र में जहां पहले ही लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं, वहीं अब कोरोना जांच दर को बढ़ाने के लिए ओपीडी ब्लॉक में भी केंद्र बनाया जा रहा है। शुक्रवार को इस केंद्र को चालू कर दिया जाएगा। उसके बाद कोरोना सैंपल देने वाले लोगों को धूप में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फ्लू क्लीनिक में अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसके चलते अपनी बारी आने तक व्यक्ति को क्लीनिक के बाहर ही खड़ा रहना पड़ता है। इसको लेकर कई बार लोग शिकायतें भी कर चुके हैं। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अब कोरोना सैंपल लेने के लिए दो केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को प्राचार्य सहित अन्य मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने दूसरे केंद्र को शुरू करने के लिए ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी ब्लॉक के साथ खाली पड़े स्थान पर केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है। केंद्र को बनाने के लिए प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को केंद्र में लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोजाना पचास से साठ लोग सैंपल देने के लिए क्लीनिक में पहुंचते हैं। कोरोना सैंपल देने वाले लोगों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सचेत हो गया है। लोगों को कोरोना सैंपल देने के लिए ज्यादा देर के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए मेडिकल कॉलेज में दो केंद्र बनाए जा रहे हैं।

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि ओपीडी ब्लॉक में कोरोना सैंपल एकत्रित करने के लिए केंद्र बनाया जा रहा है। लोगों को कोरोना जांच करवाने के लिए अब ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed