फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two and a half quintals of Bhoj Patra recovered from the vehicle

वाहन से ढाई क्विंटल भोज पत्र बरामद

Thu, 21 Jul 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two and a half quintals of Bhoj Patra recovered from the vehicle
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर सिद्धपुरा चौक के पास वन विभाग की टीम ने नाका लगाकर मालवाहक वाहन से ढाई क्विंटल भोज पत्र (जड़ी-बूटी) बरामद किया है। इसकी बाजार में कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है। मौके पर भोज पत्र संबंधी कोई भी दस्तावेज न दिखा पाने पर वन विभाग की टीम ने गाड़ी समेत जड़ी-बूटी को भी जब्त कर लिया है। बाद में 80 हजार का जुर्माना वसूलने पर विभाग ने वाहन को छोड़ा।
विज्ञापन

जिले की ऊपरी पहाड़ियों से जड़ी-बूटियों और भोज पत्र की अवैध तस्करी का क्रम जारी है। अवैध तस्करों पर लगाम कसने के लिए वन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। भोज पत्र की अवैध तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने चंबा-तीसा मार्ग पर कुछ जगह नाके लगाए। नाकों पर आने-जाने वाली गाड़ियों की गहनता से चेकिंग की गई। मंगलवार रात 12:30 बजे सिद्धपुरा के समीप नाके पर तैनात वन विभाग की टीम में शामिल आरओ जगदीश चंद, बीओ संजीव कुमार, वन रक्षक राजीव, मनजीत और दो चौकीदारों ने तीसा की ओर से आ रही एक गाड़ी को रोका। गाड़ी में संडोह निवासी सफी मोहम्मद और नेकू सवार थे। टीम ने गाड़ी को रोककर उसकी गहनता से तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से करीब ढाई क्विंटल भोज पत्र बरामद हुआ। वनमंडलाधिकारी चंबा अमित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि अवैध तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed