{"_id":"6aa828e46076b2b220093a02","slug":"twenty-five-passengers-were-stranded-for-two-hours-in-chuwari-waiting-for-diesel-chamba-news-c-88-1-ssml1004-196663-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी में डीजल के इंतजार में दो घंटे थमी रहीं 25 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी में डीजल के इंतजार में दो घंटे थमी रहीं 25 सवारियां
Mon, 14 Sep 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी में फटाहर रूट की पाइप सेडीजल भरने में जुटे चालक परिचालक। संवाद
न्याग्रां-होली-फटाहर रूट पर बीच रास्ते जवाब दे गई बस, दूसरी बस भी नहीं चली
पिछले एक माह में जिले के कई रूटों पर बसें हुईं खराब, यात्रियों की बढ़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा जिले में बसों को निर्धारित रूट पर दौड़ाना हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है। आए दिन बीच रास्ते बसों के पहिये थमने से यात्रियों को मंजिल तक पहुंचने के बजाय घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार रात चुवाड़ी में भी ऐसा ही मामला सामने आया, जहां करीब 25 यात्रियों को दो घंटे तक डीजल का इंतजार करना पड़ा।
न्याग्रां-होली-फटाहर रूट पर चलने वाली निगम की बस न्याग्रां से चुवाड़ी पहुंची थी। तकनीकी स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे आगे भेजना संभव नहीं था। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाया गया, लेकिन रवाना होने की तैयारी के दौरान उसमें भी डीजल की कमी सामने आ गई। इसके बाद बस को चलाने के लिए धर्मशाला से डीजल मंगवाना पड़ा। फटाहर रूट से लौट रहे चालक-परिचालक डीजल लेकर चुवाड़ी पहुंचे। इसके बाद ही दूसरी बस में डीजल डाला जा सका और फटाहर से न्याग्रां तथा न्याग्रां से फटाहर जाने वाली बसों को निर्धारित रूट पर रवाना किया गया।
यात्रियों अमित कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, कन्हैया लाल, योगराज और संजीव कुमार ने कहा कि बसों की खराब हालत के कारण सफर के दौरान यह चिंता बनी रहती है कि बस मंजिल तक पहुंचेगी या बीच रास्ते में खराब हो जाएगी। उन्होंने परिवहन मंत्री और एचआरटीसी प्रबंधन से बसों की तकनीकी स्थिति सुधारने की मांग की है। उधर, डीडीएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस के खराब होने के कारण समस्या आई थी। डीजल पहुंचाने के बाद बस को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
--
एक माह में इन रूटों पर थमे पहिये
पिछले एक माह में चंबा-भरमौर, चंबा-अगाहर, चंबा-शिमला, चंबा-पठानकोट, चंबा-कोलका, चंबा-बोगा-बाड़का, चंबा-जम्मुहार, चंबा-भड़ेला, चंबा-सलूणी, चंबा-पुखरी और चंबा-तीसा रूट पर बसें खराब हुई हैं।