फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   truck stuck in mud treffic jaam in kalighar chamba

कालीघार में मलबे में फंसा रहा ट्रक तीन घंटे यातायात हुआ प्रभावित

Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
truck stuck in mud treffic jaam in kalighar chamba
चुवाड़ी (चंबा) चंबा-लाहड़ू मार्ग पर कालीघार के समीप एक ट्रक मलबे के बीच फंस गया। इस वजह से मार्ग करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। सड़क बंद होने से सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात भारी बारिश होने के कारण मार्ग पर भूस्खलन हो गया था। इस कारण एक ट्रक मलबे में फंस गया। हालांकि ट्रक चालक ने इसे निकालने के लिए काफी प्रयास किए। मगर वह कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। मगर ट्रक बीच सड़क होने से मलबा नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन

काफी देर के बाद ट्रक चालक मौके पर पहुंचा। इसके बाद मशीनरी सेट्रक के आसपास मलबा हटाया और ट्रक को सुरक्षित निकाला गया। इससे करीब तीन घंटे तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि बरसात का मौसम आने से पहले ही कालीघार में लोगों की मुश्किलें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल सरकार पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने लिए लाखों रुपये खर्च करती है। मगर अभी तक कालीघार का समाधान नहीं हो पाया है। वाहन चालकों ने सरकार और विभाग से मांग की कि कालीघार की समस्या का समाधान किया जाए।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल अहीर ने बताया कि सड़क को बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते कालीघार के समीप भूस्खलन हो गया था। इसमें ट्रक फंसा रहा। कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए विभाग प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed