{"_id":"68f90be02a86761772048e5c","slug":"truck-breaks-down-in-the-middle-of-the-highway-traffic-halted-for-two-hours-chamba-news-c-88-1-ssml1004-164347-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हाईवे के बीच ट्रक खराब, दो घंटे थमी रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हाईवे के बीच ट्रक खराब, दो घंटे थमी रही रफ्तार
Wed, 22 Oct 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर खराब ट्रक के बाद लगी वाहनोंऔर लोगों की भीड़। संवाद
धरवाला (चंबा)। पठानकोट-भरमौर हाईवे पर एक ट्रक के खराब होने से दो घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। बुधवार दोपहर 12:00 बजे के करीब चूड़ी के पास ट्रक खराब होकर बीच हाईवे में फंस गया। इस कारण भरमौर और चंबा की ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ तो हाईवे प्रबंधन को इसकी सूचना दी। दो घंटे बाद जेसीबी मशीन से ट्रक को हाईवे के किनारे करवाया। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
यात्री अमित कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, लब्धी राम, प्रकाश चंद और अशोक कुमार ने बताया कि पठानकोट-भरमौर हाईवे कई जगह खस्ताहाल हो चुका है। इस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही काफी जोखिम भरी है। वाहन यहां से हिचकोले खाते गुजर रहे हैं।
उधर, एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि ट्रक को जेसीबी मशीन के जरिये किनारे कर हाईवे बहाल करवा दिया है। खस्ताहाल हाईवे की मरम्मत करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।