फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Truck axle breaks at Kharamukh; traffic on highway comes to a halt.

Chamba News: खड़ामुख में ट्रक का एक्सल टूटा, हाईवे पर थमी रफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Aug 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Truck axle breaks at Kharamukh; traffic on highway comes to a halt.
मणिमहेश यात्रा के बीच सड़क पर खराब हुआ ट्रक, जेसीबी से हटाकर कुछ ही देर में खोला मार्ग
विज्ञापन

बीच सड़क में ट्रक खड़ा होने से श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ामुख के समीप ट्रक का एक्सल खराब होने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। ट्रक के बीच सड़क पर खड़े होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
मणिमहेश यात्रा के चलते मार्ग पर श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए स्थिति गंभीर होने से पहले एनएचएआई ने मोर्चा संभाल लिया।
सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने खराब ट्रक को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाकर किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के चलते इन दिनों पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में सड़क पर थोड़ी देर का अवरोध भी लंबा जाम लगा सकता है। एनएचएआई की त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों को लंबे समय तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइट इंचार्ज साहिल ने बताया कि ट्रक का एक्सल खराब होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। जेसीबी की सहायता से ट्रक को हटाकर हाईवे को तुरंत बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed