{"_id":"664338f2449d44e70f058203","slug":"troubled-by-traffic-jam-in-tourist-destination-khajjiar-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124772-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पर्यटन स्थल खज्जियार में जाम से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पर्यटन स्थल खज्जियार में जाम से परेशान
विज्ञापन
चौक न होने से कई बार लग जाता है लंबा जाम
लोग बोले, कई बार कर चुके हैं मांग, नहीं ली सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। सरकार ने खज्जियार को मिनी स्विटजरलैंड का दर्जा तो दे दिया है लेकिन आज दिन तक वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए यहां चौक का निर्माण नहीं किया गया है। इसके चलते पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्थिति यह है कि खज्जियार के प्रवेश द्वार में चौक तक नहीं है। ऐसे में दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि, स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन आज दिन तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि अप्रैल से सितंबर तक खज्जियार में पर्यटन सीजन रहता है। ऐसे में काफी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं। चौक के अभाव में प्रवेश द्वार से लेकर काफी लंबा जाम लग जाता है। रमेश कुमार, कृष शर्मा, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार आदि का कहना है कि सीजन के दौरान जाम की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में पर्यटकों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। उन्होंने बताया कि चौक का निर्माण होने से वाहनों की आवाजाही एकतरफा हो जाएगी। इससे पर्यटकों को जाम से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द यहां चौक का निर्माण किया जाए। एसडीएम अरुण शर्मा का कहना है कि इसके बारे में लोक निर्माण विभाग को जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे और चौक निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।