{"_id":"64c15a6c6edab56832003fc6","slug":"tributes-paid-to-martyrs-in-kargil-chamba-news-c-88-1-ssml1006-3951-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कारगिल में शहीद नायकों को श्रद्धासुमन अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कारगिल में शहीद नायकों को श्रद्धासुमन अर्पित
विज्ञापन
चंबा। कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद जांबाजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बुधवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बचत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए जांबाजों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए जिन्होंने देश की संप्रभुता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया था। उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर चंबा के कारगिल युद्ध नायक शहीद आशीष थापा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सैन्य अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी ईशांत जसवाल ने भी वीर शहीद को पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके उपरांत कारगिल युद्ध के शहीद नायकों के शौर्य को नमन और कृतज्ञता के लिए शपथ का आयोजन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि हम कारगिल युद्ध के उन वीर शहीदों ने देश की अखंडता व सम्मान की रक्षा हेतु अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं, उनकी पुनीत स्मृति एवं शौर्य को नमन करते हुए प्रतिज्ञा करते हैं कि देश के गौरवमय इतिहास की रक्षा हेतु पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त ने 13 जम्मू एंड कश्मीर राइफल के कारगिल युद्ध नायक पूर्व सैनिक हवलदार कृपाल सिंह, हवलदार अश्विनी कुमार को शाॅल व टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। उपायुक्त ने इस दौरान वीर नारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव भी उपायुक्त के साथ साझा किए। उपायुक्त ने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान के साथ तीसरा युद्ध था जो लगभग 60 दिन चला। इस युद्ध में हिमाचल के 52 जवान शहीद हुए। देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिक हमेशा तत्पर रहते हैं, भले ही परिस्थितियां कैसी भी हों।