फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tribal area Pangi is cut off from the rest of the world

Chamba News: जनजातीय क्षेत्र पांगी का देश-दुनिया से कटा संपर्क

Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tribal area Pangi is cut off from the rest of the world
चंबा में बर्फबारी के बाद पांगी का नजारा।
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क देश-दुनिया से पूरी तरह से कट गया है। मनाली से किलाड़ और जम्मू-किश्तवाड़ से किलाड़ मार्ग पर बर्फबारी के चलते फिसलन बढ़ने से वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं। वहीं, ताजा बर्फबारी से पांगी के संपर्क मार्गों पर भी वीरवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें रवाना नहीं हो पाईं। कुल मिलाकर पांगीवासियों का संपर्क देश-दुनिया से कटने के बाद अब वे अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। बीआरओ और लोक निर्माण विभाग की टीमें बर्फबारी से बंद मार्गों को बहाल करने के कार्य में जुट गई हैं।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों चस्क भुटोरी, हिलुटवान समेत विभिन्न चोटियों पर 45 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो चुकी है। जबकि, पांगी के निचले क्षेत्रों में अल सुबह से रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। बर्फबारी और बारिश के चलते पांगी में तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। कड़ाके की ठंड के चलते जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में लोगों की चहलपहल भी कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। पांगीवासियों राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, संजीव कुमार, प्रताप चंद आदि ने बताया कि पांगी में बर्फबारी के बाद लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने बताया कि बर्फबारी के चलते मनाली और जम्मू-कश्मीर मार्ग पर बर्फबारी के चलते फिसलन बढ़ने से मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया है। बर्फबारी के बाद मार्गों को बहाल करने के लिए विभागीय मशीनरी और लेबर जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed