फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Trials to select Chamba volleyball team will be held on May 23.

Chamba News: चंबा की वॉलीबाल टीम चुनने के लिए 23 मई को होंगे ट्रायल

Wed, 20 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Trials to select Chamba volleyball team will be held on May 23.
शिमला के संजौली में 8 से 12 जून तक होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स काउंसिल शिमला, प्रशासन और शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्म उत्सव समिति संयुक्त रूप से एंटी चिट्टा को लेकर अंडर-21 वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाएगी।

यह प्रतियोगिता संजौली में 8 से 12 जून तक होगी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश राजवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम के चयन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी में युवा एवं खेल विभाग 23 मई को ट्रायल करवाएगा। प्रतियोगिता में चंबा से भी टीम भाग लेने जाएगी। ट्रायल का आयोजन पुखरी ग्राउंड में होगा। इसमें जो युवा अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे, उनका चयन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इच्छुक पुरुष खिलाड़ी जिनका जन्म 01-01-2005 को या इसके बाद हुआ है, वे आधार कार्ड, दसवीं का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र और बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति लेकर सुबह 10 बजे ट्रायल में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भता, किराया देय नहीं होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, ट्राॅफी और मेडल, उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये नकद पुरस्कार, मेडल और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पच्चीस हजार रुपये नकद पुरस्कार और मेडल मिलेगा। क्वार्टर फाइनल की टीम को बीस हजार और प्रत्येक टीम को नकद पुरस्कार और बेस्ट प्लेयर्स अवार्ड, पांच हजार रुपये प्रत्येक खिलाड़ी को नकद पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed