फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tree stumps found in the forest, samples of wood recovered from the accused's house sent for testing

Chamba News: जंगल में मिले पेड़ों के ठूंठ, आरोपी के घर से बरामद लकड़ी के सैंपल जांच के लिए भेजे

Mon, 01 Apr 2024 03:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Tree stumps found in the forest, samples of wood recovered from the accused's house sent for testing
जंगल में मिले पेड़ों के ठूंठ, आरोपी के घर से बरामद लकड़ी के सैंपल जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

धतरूंड जंगल में जांच के दौरान वन विभाग की टीम ने लिए हैं देवदार के चार पेड़ों के ठूंठ के सैंपल
जांच को धर्मशाला भेजे, आरोपी के घर मिली लकड़ी से मिलान हुआ तो दर्ज की जाएगी एफआईआर
आरोपी नहीं मार रहा अवैध कटान की बात, टीम ने घर से बरामद की है लाखों रुपये की लकड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। धतरूंड जंगल में वन विभाग की टीम ने देवदार के चार पेड़ों के ठूंठ ढूंढकर इनकी लकड़ी के सैंपल लिए हैं। इन ठूंठों की लकड़ी के साथ आरोपी के घर बरामद हुई लकड़ी के सैंपल भी जांच के लिए धर्मशाला पुलिस की फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं। यहां सैंपलों का मिलान किया जाएगा। यदि ठूंठ और व्यक्ति के घर में मिली लकड़ी के सैंपलों का मिलान हो गया तो सिद्ध हो जाएगा कि आरोपी ने जंगल में जाकर अवैध रूप से देवदार के पेड़ों का कटान कर यह लकड़ी इकट्ठा की थी। उसके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर करवाई जाएगी। वह यह स्वीकार करने से अभी तक मना कर रहा है। वन विभाग की टीम ने आरोपी के घर से लाखों की देवदार की लकड़ी बरामद की है।

इसको लेकर आरोपी के पास कोई भी पुख्ता कागजात नहीं मिले हैं। वर्ष 2017 में उसने टीडी के नाम पर वन विभाग से लकड़ी ली थी, लेकिन उस लकड़ी से उसने अपने घर का निर्माण भी किया है। इसके बाद भी घर में इतनी अधिक मात्रा में लकड़ी मिलने से विभाग को उस पर शक हुआ। इसी शक के आधार पर विभाग ने उसके घर में मिली लकड़ी को जब्त किया। जंगल में कटे हुए पेड़ों की जांच भी शुरू की। जंगल में जांच करने वाली टीम को अभी तक चार देवदार के कटे हुए पेड़ों के ठूंठ बरामद मिले हैं। इनसे लकड़ी के सैंपल लेकर धर्मशाला स्थित पुलिस की फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। उधर, वन मंडल अधिकारी सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि विभागीय टीम इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। जंगल में कटे पेड़ों के ठूंठ और आरोपी के घर से मिली लकड़ी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। लैब की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed