फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tree fell on 11 KV line in Chilli, power failure

Chamba News: चिल्ली में 11 केवी लाइन पर गिरा पेड़, बिजली गुल

Wed, 26 Jul 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on 11 KV line in Chilli, power failure
चुराह (चंबा)। तीसा फीडर के तहत आते चिल्ली में 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से शंतेवा, गडफरी, चिल्ली और थल्ली पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित पड़ गई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बहरहाल, बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली को बहाल करवाया। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार चिल्ली में देर रात मंगलवार को 12:00 बजे 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते बिजली के इंतजार में लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद बुधवार को बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ की टहनियों को काटकर बिजली लाइन से अलग करके कड़ी मशक्कत के बाद व्यवस्था को सुबह साढ़े ग्यारह घंटे बाद सुचारु करके ग्रामीणों को राहत प्रदान की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हर दो दिन दिन बाद बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरते-रहते हैं। इससे बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही ऑनलाइन कार्य करने वाले संचालकों को भी परेशानी होती है। नरेश कुमार, दिनेश कुमार, उषा देवी, मीना कुमार, जगदीश कुमार और रोशन लाल का कहना है कि पेड़ों का लाइनों पर गिरना ग्रामीणों की परेशानी को बढ़ा रहा है। ऐसे में बोर्ड के कर्मचारियों को हर पल सतर्क रहना चाहिए। विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गोपाल ने बताया कि 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से समस्या उत्पन्न हुई थी। बुधवार सुबह 11:30 बजे व्यवस्था को दुरुस्त करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed