फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tree fell due to strong storm in Dalhousie, car damaged

Chamba News: डलहौजी में तेज तूफान से गिरा पेड़, कार क्षतिग्रस्त

Mon, 19 Feb 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tree fell due to strong storm in Dalhousie, car damaged
चंबा में डलहौजी के कोर्ट रोड पर तूफान और बारिश के चलते पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त गा​ड़ियां।संवा
डलहौजी (चंबा)।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी में स्थानीय लोगों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सोमवार सुबह 11:30 बजे अचानक तेज तूफान शुरू हो गया।
लोग इस तूफान से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की तरफ भागते हुए नजर आए। जो सैलानी होटलों के बाहर घूम रहे थे। उन्होंने भी होटलों की तरफ भागना शुरू कर दिया। कोर्ट मार्ग पर तेज तूफान के कारण एक पेड़ धराशायी होकर गिर गया। इससे सड़क किनारे खड़ीं गाड़ियां पेड़ की चपेट में आ गईं। एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। तेज हवाएं सुबह से लेकर शाम तक चलती रहीं। इस बीच, स्थानीय लोग घरों से नहीं निकले। सैलानी भी तूफान से डर कर अपने होटलों की तरफ भाग गए। नागरिक उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि तूफान चलने से एक पेड़ गिरा है। इससे एक कार को क्षति पहुंची है। सड़क पर आवाजाही करने वाले किसी राहगीर को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed