{"_id":"69aeff612b7e7c93b70da1b6","slug":"treatment-is-available-only-two-days-a-week-at-phc-diur-chamba-news-c-88-1-cmb1002-176759-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पीएचसी डियूर में हफ्ते में सिर्फ दो दिन मिल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पीएचसी डियूर में हफ्ते में सिर्फ दो दिन मिल रहा इलाज
Mon, 09 Mar 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक का पद खाली, प्रतिनियुक्ति पर मंगलवार और शुक्रवार को आ रहे डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चिकित्सा खंड किहार के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियूर में मरीजों को सप्ताह में दो दिन ही उपचार मिल रहा है। अस्पताल में चिकित्सक का पद रिक्त है।
करीब पांच-छह महीनों से विभाग प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर भेज रहा है। अस्पताल में मंगलवार और शुक्रवार को दूसरे अस्पताल से डॉक्टर प्रतिनियुक्ति पर आ रहे हैं।
सोभिया राम, धर्म सिंह, चैन सिंह, अमित कुमार, टेक चंद, भीलों राम और दुनी चंद ने कहा कि अचानक बीमारी की स्थिति में मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
व्यापार मंडल डियूर के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार डियूर अस्पताल में चिकित्सक का पद भरना भूल गई है। इस संबंध में कई बार विभाग से मांग की है। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उधर, कार्यकारी बीएमओ डॉ. मनोज ठाकुर ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के चलते फिलहाल यह व्यवस्था की है। इस बारे में सरकार को अवगत करवा दिया है। डॉक्टरों की तैनाती होते ही व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
--