{"_id":"69e8fe7383f802213008a919","slug":"travelling-on-chamba-pathankot-nh-near-chaned-turns-risky-chamba-news-c-88-1-cmb1002-181178-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-पठानकोट एनएच पर चनेड़ के पास सफर बना जोखिमभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-पठानकोट एनएच पर चनेड़ के पास सफर बना जोखिमभरा
Wed, 22 Apr 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले हुए भूस्खलन के बाद नहीं सुधरी सड़क, चालकों को खाने पड़ रहे हिचकोले
चालक बोले- दोनों ओर से एकसाथ वाहन आने के कारण अकसर लग जाता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चनेड़ पुल के पास से गुजरना वाहन चालकों के लिए चुनौती बन गया है। चमड़ोली की ओर जाने वाली सड़क ढहने के कगार पर है।
लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण एनएच की हालत बेहद खराब हो चुकी है। खासकर चनेड़ पुल के पास सड़क संकरी और ऊबड़-खाबड़ हो गई है। इससे हर रोज यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि डेढ़ महीने पहले हुए भूस्खलन के बाद से अब तक सड़क की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। जगह-जगह गड्ढे और मलबा जमा होने के कारण वाहन बुरी तरह हिचकोले खाते हैं जिससे न केवल सफर असुविधाजनक हो गया है, बल्कि हादसे का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
वाहन चालकों में राकेश कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, दलीप कुमार, राज कुमार और जीवन कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है जब दोनों तरफ से एक साथ वाहन आ जाते हैं। संकरी सड़क और खराब हालत के चलते एक-दूसरे को पास देना मुश्किल हो जाता है। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार छोटे वाहनों को पीछे हटना पड़ता है जिससे समय की बर्बादी होती है। साथ ही दुर्घटना का भी भय रहता है। वाहन चालकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और भूस्खलन हो भी हटाया जाए।
विज्ञापन
--