फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Travel will be smooth on Bharmour-Pathankot highway

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सफर होगा सुगम

Thu, 02 Jun 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Travel will be smooth on Bharmour-Pathankot highway
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परेल के पास लगाया जा रहा डंगा।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परेल पहाड़ी के पास संभावित भूस्खलन क्षेत्र में अब वाहनों की रफ्तार कम नहीं होगी। परेल में एनएच के किनारे 270 मीटर लंबा कंकरीट का डंगा लगाकर इसे सुरक्षित किया जा रहा है। एनएच प्रबंधन ने तीन करोड़ की राशि से होने वाले कार्य को नौ माह के भीतर पूरा करने का समय कंपनी प्रबंधन को दिया है। डंगा लगने से जहां एक तरफ हाईवे पर सफर सुगम होगा वहीं वाहन चालकों और राहगीरों को भी राहत मिलेगी। एनएच प्रबंधन ने ठेकेदार को डंगा लगाने का कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही कंपनी प्रबंधन को चेताया है कि कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतने पर टेंडर तक रदद् तक किया जा सकता है। बारिश के दिनों में परेल में भूस्खलन होने से अक्सर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम जाती है। डंगे में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री (मिक्स्चर) सेल्फ मेड मशीन में तैयार की जाएगी। कार्य की निगरानी के लिए एनएच मंडल चंबा के कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है जिससे कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जा सके।
विज्ञापन

परेल में एनएच किनारे डंगा लगने से हादसों पर अंकुश लगेगा। साथ ही हाईवे भी चौड़ा होगा। नतीजतन एक समय में दो गाड़ियां एक साथ यहां से गुजर सकेंगी।
एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बडोत्रा ने बताया कि डंगे के कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed