{"_id":"62c1c6e09c01093a6329d3cf","slug":"trauma-care-center-to-be-built-in-chamba-hospital-chamba-news-sml414094619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा अस्पताल में बनेगा ट्रामा केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा अस्पताल में बनेगा ट्रामा केयर सेंटर
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : Chamba
चंबा। दुुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को अब चंबा मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार 31.59 करोड़ खर्च करके मेडिकल कॉलेज चंबा के साथ ट्रॉमा केयर सेंटर बना रही है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले चंबा दौरे के दौरान किया था।
इतना ही नहीं इस भवन के साथ मातृ शिशु स्वास्थ्य भवन भी बनाया जा रहा है। यहां बीमार बच्चों के साथ उनकी माताओं के रहने की व्यवस्था होगी। इन दोनों के निर्माण पर 31.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण के लिए टेंडर औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। विभाग ने इसकी ड्राइंग पहले से तैयार कर ली है। इमरजेंसी में मरीजों को आधुनिक मशीनों के साथ अन्य आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
जिले में आए दिन वाहन दुर्घटना या अन्य दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। इन घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को ट्रॉमा सुविधा के लिए टांडा या शिमला रेफर किया जाता है। इसलिए जिला के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि मेडिकल कॉलेज चंबा में ट्रॉमा की सुविधा शुरू की जाए। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने ट्रॉमा सेंटर और मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र के लिए मंजूरी दी है। ट्रॉमा सेंटर खुलने की खबर से जिला के लोगों में खुशी की लहर है। आने वाले समय में जिले में होने वाली दुर्घटनाओं के घायलों को चंबा से रेफर नहीं किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में ही उनका उपचार किया जाएगा। ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञों सहित अन्य स्टॉफ की नियुक्ति भी होगी। इनका लाभ चंबा के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
पिछले साल जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 50 से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी। 100 से अधिक लोग इन दुर्घटनाओं में घायल हुए। ऐसे में ट्रॉमा केयर सेंटर दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा।
ट्रॉमा सेंटर का भवन बनाने के लिए मंजूरी मिल चुकी हैं। टेंडर की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने भवन जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों की पालना की जा रही है।
जीत सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
मेडिकल कॉलेज में आने वाले समय में मरीजों को ट्रॉमा केयर की सुविधा मिलने वाली है। भवन तैयार होने पर वहां मशीनों को स्थापित किया जाएगा।
डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।