फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mechanics, who usually wield tools, are now quenching their thirst by carrying water in buckets.

Chamba News: बाल्टियों में पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हाथ में औजार उठाने वाले मेकेनिक

Wed, 28 Oct 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Mechanics, who usually wield tools, are now quenching their thirst by carrying water in buckets.
चंबा में दो सप्ताह से पेयजल संकट, बसों की मरम्मत करने वाले कर्मचारी परेशान
विज्ञापन

हाथ धोने के लिए भी बाहर से लाना पड़ रहा पानी, टंकियों के पास गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचआरटीसी की बसों को दुरुस्त रखने में जुटे मेकेनिकों को चंबा वर्कशॉप में पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से परिसर में रखीं दोनों टंकियां करीब दो सप्ताह से खाली हैं। कर्मचारियों को प्यास बुझाने और हाथ धोने तक के लिए बाहर से बाल्टियों में पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
वर्कशॉप में मेकेनिक दिनभर बसों की मरम्मत और तकनीकी कार्यों में जुटे रहते हैं। ऐसे में कार्यस्थल पर पानी की सुविधा न मिलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर काम छोड़कर पानी लाने के लिए बाहर जाना पड़ता है। उनका कहना है कि टंकियां होने के बावजूद उनमें पानी उपलब्ध नहीं है। वहीं, टंकियों के आसपास गंदगी भी पसरी रहती है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वर्कशॉप में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और टंकियों के आसपास सफाई करवाने की मांग उठाई है, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में समय न गंवाना पड़े। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed