{"_id":"6aff2f7dcd073be1650af076","slug":"transport-system-in-chamba-begins-to-falter-chamba-news-c-88-1-cmb1002-203374-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में लड़खड़ाने लगी परिवहन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में लड़खड़ाने लगी परिवहन व्यवस्था
विज्ञापन
चंबा। चंबा डिपो में परिवहन व्यवस्था बसों और चालकों की कमी के कारण लड़खड़ा रही है। डिपो में चालकों की संख्या लगातार घट रही है, जिससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। तबादलों और सेवानिवृत्ति के चलते चालकों की संख्या 210 से घटकर अब 150 के आसपास रह गई है।
इससे डिपो में 50 से अधिक चालकों की कमी हो गई है। डिपो के अधीन 200 से अधिक रूटों का संचालन किया जाता है। चालकों की कमी परिवहन निगम के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। कई बार बसें उपलब्ध होने पर भी चालक नहीं मिल पाते हैं। वहीं, कुछ जगहों पर चालक होने के बावजूद बसों की कमी से रूटों का संचालन प्रभावित होता है। बसों और चालकों की घटती संख्या ने डिपो के संचालन का पूरा गणित बिगाड़ दिया है। इसका असर नए रूट शुरू करने और पुराने रूटों को नियमित रखने पर पड़ रहा है।
चालकों की कमी का मुख्य कारण तबादले और सेवानिवृत्ति हैं। बीते तीन वर्षों से नए चालकों की भर्ती नहीं हुई है, जिससे खाली पदों की भरपाई नहीं हो पाई। नतीजतन, डिपो में तैनात मौजूदा चालकों पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कर्मचारी वर्ग की कमी बताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को अवगत करवाया गया है और जल्द भर्ती की उम्मीद है।