फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic will remain closed on NH near Maihala today

एनएच पर मैहला के पास आज बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

Sat, 29 Jan 2022 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Traffic will remain closed on NH near Maihala today
Traffic will remain closed on NH near Maihala today
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच पर मैहला में रविवार को वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। पहाड़ दरकने से बनी ढाई मीटर दरार के अति संवेदनशील हिस्से को हटाया जाएगा। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेषज्ञों की राय के बाद यह निर्णय लिया है। एनएच पर संवेदनशील हुई जगह पर बड़ी दुर्घटना घटित न हो, इसके लिए समयानुसार उचित प्रबंध करने के प्रयास जारी हैं। शनिवार को डेढ़ घंटे तक एनएच पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने के लिए मेनुअली कार्य करवाया गया। उसके बाद भूस्खलन होने से एनएच यातायात के लिए एक बार फिर से बाधित पड़ गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मैहला पुल के पास पहाड़ के एक हिस्से को गिराने के लिए एनएच प्रबंधन के ठेकेदार ने ब्लास्टिंग करवाकर लूज प्वाइंट को गिराया, जिससे पहाड़ी में दरार पड़ने और भूस्खलन होने से एनएच यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ गया।
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से लोगों को आवाजाही करने के लिए दो घंटे पैदल पहाड़ पर चढ़कर दूसरे छोर तक पहुंचना पड़ रहा है। एनएच प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम ने पहाड़ी का निरीक्षण कर पहले पानी की बौछारों से दरकी पहाड़ी को गिराने का निर्णय लिया लेकिन, विशेषज्ञों की ओर से अनुमति न दिए जाने से पानी की बौछारों से दरकी पहाड़ी को गिराने का प्लान रद्द कर दिया गया। ऐसे में एनएचपीसी, जेएसडब्ल्यू और जियोलॉजिस्ट ने मौके पर पहुंचकर वास्तु स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद प्रशासन ने एनआईटी हमीरपुर और सेंट्रल युनिवर्सिटी के विशेषज्ञों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को विशेषज्ञों के चंबा पहुंचने के बाद पहाड़ी का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक अनुमति के अनुसार पहाड़ी के लूज प्वाइंट को हटाने का निर्णय लिया गया। अब रविवार को एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस दौरान लूज प्वाइंट को मैनुअली हटवाया जाएगा।
वापस लौटा दी निजी बस
शनिवार को सवारियों को लेकर निजी बस मैहला पहुंची लेकिन, पहाड़ी से गिरे मलबे को देखते हुए बस को वापस भेज दिया गया। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तैनात टीम ने यह निर्णय लिया। बस के मैहला से आगे न जाने की सूरत में लोगों को मजबूरन पैदल पहाड़ चढ़कर दूसरे छोर से उतरने के बाद निजी बस में आगे का सफर तय करना पड़ा।
मैहला में शनिवार सुबह पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण एक वाहन आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, दोनों छोरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जो क्रमवार वाहनों को आगे भेजते हैं।

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि रविवार को एनएच पर मैहला के पास वाहनों की आवाजाही पूरा दिन बंद रहेगी। पहाड़ी पर दरकी पहाड़ी के कारण लूज प्वाइंट को हटवाया जाएगा। कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वप्रथम है। एनएच बंद होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। बड़ी दुर्घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed