{"_id":"62ed4ca3f22fa7443a18ad4d","slug":"traffic-stalled-on-58-roads-including-nh-7-roads-still-closed-chamba-news-sml417517451","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच समेत 58 सड़कों पर ठप रहा यातायात, 7 सड़कें अभी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच समेत 58 सड़कों पर ठप रहा यातायात, 7 सड़कें अभी बंद
विज्ञापन
बनीखेत-खैरी मार्ग पर भूस्खलन के बाद गिरे मलबे और पत्थरों को हटाते लोनिवि के कर्मी। संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में शुक्रवार को एनएच समेत 58 सड़कों पर यातायात ठप रहा जबकि सात सड़कें अभी भी बंद हैं।
भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 58 सड़कों पर यातायात ठप रहा। बारिश से नौ ट्रांसफार्मरों सहित 14 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो गईं। सुबह 6:00 बजे हाईवे केरू पहाड़ के पास भूस्खलन से बंद हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही थमने से लोगों को काफी परेशानी हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी से सुबह 8:00 बजे सड़क पर टनों के हिसाब से गिरे मलबे को हटा कर हाईवे वाहनों के लिए बहाल किया गया। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद बंद पड़े 58 में से 51 सड़कों को देरशाम तक वाहनों के लिए बहाल किया गया। जबकि भरमौर में 3, तीसा में 3 और सलूणी में एक मार्ग अभी बंद है। इनको शनिवार तक बहाल करने का दावा किया जा रहा है।
इसके अलावा पर्यटन स्थल डलहौजी के तहत नौ ट्रांसफार्मर बंद होने से 12 के करीब गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोगों के विद्युत उपकरण महज शोपीस बन गए हैं। इसके अलावा भरमौर और चंबा में 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसके चलते लोगों को पेयजल के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उपमंडल चंबा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाट की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा विभाग और प्रशासन को दी है। वहीं, दुर्गेठी निवासी भुट्टो पुत्र अलफा के मकान की सुरक्षा दीवार भी ढह गई।
विज्ञापन
उधर उपमंडल तीसा के तहत खेलू देवी पत्नी नेक सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि भारी बारिश से होने वाले नुकसान का आकलन तैयार करवाया जा रहा है। प्रभावितों को रिपोर्ट के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।