फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   traffic jam in old bus stand

पुराने बस अड्डे में जाम, चालक और मुसाफिर परेशान

Fri, 10 Sep 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
traffic jam in old bus stand
चंबा के पुराने बस स्टैंड में लगे ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Chamba
चंबा। पुराने बस अड्डे में यातायात जाम आम बात हो गई है। रोजाना दिन में कई बार पुराने बस अड्डे के पास जाम लग जाता है। इसकी वजह से शहरवासी और वाहन चालक काफी परेशान हैं। यातायात पुलिस दिन भर वाहनों के चालान काटने में व्यस्त रहती है, जिसकी वजह से बस स्टैंड में जाम लग रहा है। पुराने बस स्टैंड में पहले एक यातायात पुलिस कर्मी हर समय तैनात रहता था। लेकिन, अब यातायात व्यवस्था के नाम पर वहां सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे सिर्फ यातायात नियमों की अवहेलना के चालान काटे जा रहे हैं। जबकि, यातायात को सुचारु रखने में इन कैमरों की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन

यातायात जाम को खोलने या जाम न लगने के लिए वहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का होना जरूरी है लेकिन, इन दिनों पुलिस ने अपना पूरा ध्यान सिर्फ चालान काटने में लगाया हुआ है। ऐसा सरकार के आदेशों पर किया जा रहा है, या विभाग अपने स्तर पर ऐसा कर रहा है, इसके बारे में सिर्फ विभागीय अधिकारियों को पता है। शहरवासियों अजय कुमार, हंसराज, कमल, योगराज, रविंद्र, चैन लाल, कमलेश, देसराज और वीरेंद्र ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि पुराने बस अड्डे में ट्रैफिक जाम की समस्या का हल करने की व्यवस्था की जाए। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। ट्रैफिक जाम के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed