{"_id":"65f2ebce67ce1bcaf5095bb8","slug":"traffic-halted-on-13-roads-due-to-rain-and-snowfall-47-transformers-closed-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120508-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश और बर्फबारी से 13 सड़कों पर यातायात ठप, 47 ट्रांसफार्मर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश और बर्फबारी से 13 सड़कों पर यातायात ठप, 47 ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के निचले क्षेत्रों में 5.08 से लेकर ऊपरी चोटियों में 25.4 सेंटीमीटर तक बुधवार रात ताजा बर्फबारी हुई है। मूसलाधार बारिश के चलते चंबा के 141 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली गुल होने से स्कूली बच्चों, गृहिणियों और बीमार लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। वहीं, 13 सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। वाहनों की रफ्तार थमने से वार्षिक परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों और लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे कर स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा लोग अपने गंतव्यों तक पहुंच पाए। हालांकि, सूचना मिलने के बाद वीरवार सुबह से विभागीय टीमें पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने में जुट गईं।
बुधवार मध्यरात्रि पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 25.4 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत जुनास के गांव सुईला में बुधवार देर रात 5.08 सेंटीमीटर, चुराह के ऊपरी क्षेत्र जुनास, गुईला, देवीकोठी, टेपा सहित अन्य क्षेत्रों में 5.08 से लेकर 10.16 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। मौसम के बदले मिजाज के कारण पूरा जिला एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है। मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के चलते वीरवार सुबह चंबा में 67, सलूणी में 46, पांगी में 35, तीसा में 28 और भरमौर में एक ट्रांसफार्मर बंद पड़ गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद देरशाम तक 131 ट्रांसफार्मरों को सुचारु करवा कर लोगों को कुछ अदद राहत प्रदान करने का कार्य किया। अभी भी जिले में 47 ट्रांसफार्मर बंद हैं जिन्हें सुचारु करवाने के लिए शुक्रवार को दोबारा टीमें जुटेंगी। बिजली के अभाव में लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए। जबकि, वीरवार सुबह तक 49 सड़कों पर भूस्खलन के साथ मलबा और चट्टाने गिरने से लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गईं। देर शाम तक मार्ग बहाल करने का कार्य जारी रहा। विभागीय टीमों ने 36 सड़कों को बहाल करवा दिया है जबकि, अभी भी 13 सड़कें जिनमें जनजातीय क्षेत्र पांगी में आठ, सलूणी में चार और चंबा में एक मार्ग अभी यातायात के लिए बहाल होना शेष है। शुक्रवार को इन सड़कों को बहाल करने का कार्य आरंभ होगा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिले में पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करवाने में विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। बताया कि जल्द व्यवस्थाएं बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।