फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   traffic

शहर की गलियों में ट्रैफिक पुलिस ने काटे बिगडैल वाहन चालकों के चालान

Sat, 09 Nov 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
traffic
चंबा। यातायात पुलिस ने शहर की गलियों में बाइक दौड़ाने वाले मनचले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं, जो बिना हेलमेट और तेज गति से ड्राइविंग कर रहे थे। इसको लेकर स्थानीय लोग पुलिस विभाग से काफी समय से मांग भी कर रहे थे। शहर की गलियों से शाम के समय स्कूल के बच्चे आवाजाही करते हैं। इसलिए पुलिस ने चौंतड़ा और सुराड़ा मोहल्ला में मनचले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। बिगडै़ल वाहन चालकों पर कार्रवाई करने पर कन्या स्कूल की प्रधानाचार्य ने पुलिस की कार्रवाई को सराहा। उन्होंने यातायात पुलिस को नियमित रूप से ऐसी कार्रवाई करने का आग्रह भी किया। पुलिस की टीम अब दिन में दो समय शहर की गलियों में दबिश देकर बिगडै़ल दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। बिगडै़ल दोपहिया वाहन चालक गलियों में इतनी तेज गति से बाइकें दौड़ाते हैं कि राहगीरों के चपेट में आने का खतरा बना रहता है। लेकिन, अब पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कस रही है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed