फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traders reaching the fields to purchase peas in Churah area

Chamba News: चुराह क्षेत्र में मटर की खरीद के लिए खेतों में पहुंच रहे व्यापारी

Mon, 23 Sep 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Sep 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Traders reaching the fields to purchase peas in Churah area
चंबा के चुराह में मटर की तौड़ाई करते किसान।संवाद
तीसा (चंबा)। चुराह क्षेत्र में मटर खरीदने के लिए व्यापारी किसानों के घर-द्वार पहुंच रहे हैं। किसानों से 100 से 135 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मटर की खरीद कर रहे हैं। फसल के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुछ किसान खेतों में मटर का तुड़ान कर बाहरी राज्यों की मंडियों जैसे अमृतसर, जालंधर, पठानकोट और दिल्ली भेज रहे हैं। किसानों के मुताबिक इस बार मटर के बेहतर दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

चुराह विधानसभा क्षेत्र के भराड़ा, देवीकोठी, टेपा, बैरागढ़, हिमगिरी, आयल, चांजू, चरड़ा, सनवाल, खजुआ, बौंदेड़ी, मंगली, झजजाकोठी, जसौरगढ़ और दुद्रा आदि क्षेत्रों में मटर की बिजाई की जाती है। ऊपरी क्षेत्रों में अधिकतर किसान मटर की बिजाई करते हैं। चुराह उपमंडल की पद्धर पंचायत के गांव भगसेरी में ग्रामीणों ने मटर का तुड़ान शुरू कर दिया है। ऊपरी क्षेत्रों में 20 जुलाई के बाद मटर की बिजाई का कार्य शुरू हो जाता है। अब सितंबर के अंत तक मटर की फसल तुड़ान के लिए तैयार हो चुकी है। क्षेत्र में मटर तुड़ान का कार्य 10 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में रमेश कुमार, अशोक कुमार, दलीप कुमार, किशन चंद, योगराज, प्रताप चंद, प्रभात कुमार, नर सिंह, लोकेश कुमार, अमित कुमार और सुरेंद्र कुमार आदि किसानों ने बताया कि इस बार मटर की अच्छी पैदावार हुई है। किसानों को इसके दाम भी उम्दा मिल रहे हैं। लिहाजा, अब फसल तैयार होने पर किसान अपने खेतों में मटर तुड़ान कर इसे मंडियों में पहुंचाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं, व्यापारी खेतों और ग्रामीणों के घरों में पहुंच कर मटर के उम्दा दाम दे रहे हैं।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि चुराह के कई क्षेत्रों में मटर की फसल तैयार होने के बाद अब किसान मटर तुड़ान में जुट गए हैं। समय पर मटर मंडियों में पहुंचने से किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन दाम मिलते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed