{"_id":"677ac7fb9a3275d7140b2894","slug":"tower-was-installed-in-pukhri-but-network-was-not-available-chamba-news-c-88-1-cmb1002-141147-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुखरी में टावर लगाया, पर नेटवर्क नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुखरी में टावर लगाया, पर नेटवर्क नहीं आया
Sun, 05 Jan 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा में खज्जियार के पुखरी गांव लगा में टावर।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत पुखरी में स्थापित बीएसएनल का टावर शोपीस बना हुआ है। लगभग एक माह पहले इस टावर को स्थापित करवाया है। लेकिन, अभी तक उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं आया है। जबकि, पांच पंचायतों के लोगों ने अपनी सिम बदलकर बीएसएनएल में करवा ली है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की है। लेकिन, समस्या का समाधान आज दिन तक नहीं हुआ है।
ग्रामीण कृष शर्मा, मदन लाल, शंकर कुमार, प्रवीन कुमार, सूृरज कुमार, मनोज कुमार, चमन लाल, रवि कुमार और शैलजा शर्मा का कहना है कि ग्राम पंचायत खज्जियार, कोहलड़ी, सिंगी, रिंडा और चिलबंगला के लोग मोबाइल नेटवर्क को लेकर काफी परेशान हैं। एक माह पहले स्थापित हुआ बीएसएनएल के मोबाइल टावर चालू नहीं हो पाया हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने बीएसएनएल की सेवाएं शीघ्र शुरू करने की मांग की है। नेटवर्क की उचित सुविधा नहीं होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह था, लेकिन कंपनी बीएसएनएल टावर लगाकर उन्हें चालू करना भूल गई है।