फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists getting traffic jams on Khajjiar-Dalhousie road

पर्यटकों की बहार: खज्जियार- डलहौजी मार्ग पर ट्रैफिक जाम, परेशानी

Sat, 26 Dec 2020 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Tourists getting traffic jams on Khajjiar-Dalhousie road
खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : Chamba
डलहौजी(चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में इन दिनाें पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। इस कारण खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर जाम की समस्या भी आम हो गई है। वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी डलहौजी में शनिवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग के चलते पर्यटकों को काफी दिक्कतें पेश आई। पर्यटकों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। प्रदेश में फाइव डे वीक होने के बाद पर्यटन स्थल खज्जियार और डलहौजी में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। वहीं, डलहौजी पुलिस ने पर्यटकों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग नियम की पालना करने के बारे में भी जागरूक किया। इसके अलावा बिना मास्क घूमने वाले पर्यटकों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्रिसमस के दौरान भी पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों की आवाजाही रही। इसी के साथ छुट्टियां होने के चलते डलहौजी पर्यटकों से गुलजार हो गया है। नए साल के जश्न को लेकर डलहौजी में होटल पैक चल रहे हैं, जो कि आने वाले दिनों में पर्यटन नगरी डलहौजी सहित खज्जियार में काफी भीड़ रहेगी। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि मेन रोड में डंगे का कार्य चला हुआ है। ऐसे में लिंक मार्ग से ही पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। इस वजह से जाम की समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के चार कर्मी तैनात कर दिए गए हैं, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed