{"_id":"65d23bfe6bd75a0af70fb4bf","slug":"tourists-are-also-going-from-dalhousie-to-khajjiar-lakkamandi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-118702-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी से खज्जियार-लक्कड़मंडी भी जा रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी से खज्जियार-लक्कड़मंडी भी जा रहे सैलानी
Sun, 18 Feb 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी से छोटे वाहनों में सवार होकर सैलानी खज्जियार और लक्कड़मंडी जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने डलहौजी से खज्जियार तक सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।
हालांकि, किसान आंदोलन के चलते बाहरी राज्यों से सैलानी कम संख्या में डलहौजी पहुंच रहे हैं। यहां आने वाला सैलानी लक्कड़मंडी, कालाटोप व खज्जियार की सैर भी कर रहा है। इस बार विभाग ने लक्कड़मंडी से खज्जियार तक सड़क को बहाल करने में काफी तेजी दिखाई है। अन्यथा, हर वर्ष डलहौजी से लक्कड़मंडी तक सड़क यातायात के लिए बहाल हो जाती थी। इसे खज्जियार तक बहाल करने में काफी समय लग जाता था। इसके चलते डलहौजी आने वाले सैलानी खज्जियार नहीं पहुंच पाते थे। इस बार सड़क यातायात के लिए खुली है। सैलानी अपने वाहनों में डलहौजी से खज्जियार भी जा रहे हैं। इससे खज्जियार में पर्यटन कारोबार सर्दी में भी फल फूल रहा है। डलहौजी में सैलानी बढ़ने से खज्जियार में भी सैलानियों की दस्तक बढ़ सकती है। ऐसे में खज्जियार के होटल व्यवसायी डलहौजी में सैलानियों के बढ़ने की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। संवाद