फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourist huts were not taken care of in Khajjiar

खज्जियार में पर्यटक हटों की नहीं ली सुध

Thu, 16 Sep 2021 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Tourist huts were not taken care of in Khajjiar
खज्जियार में खस्ताहाल पर्यटक हट व बिखरी गंदगी। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों के लिए बनाए गए हट खस्ताहाल हो गए हैं। इसके चलते यहां पर्यटकों के चोटिल होने का अंदेशा बना रहता है। हटों की जहां लकड़ी सड़क चुकी है तो वहीं, सीमेंट भी जगह-जगह से उखड़ चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बारे में वे विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक विभाग ने मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। इससे ग्रामीणों में खासा रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खज्जियार में लाखों रुपयों से पर्यटकों के लिए हटों का निर्माण काफी साल पहले किया गया था लेकिन, इनकी देखरेख के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मनोज कुमार, सुभाष कुमार, पृथीपाल सिंह, अजय कुमार, मदन लाल, चमन लाल, कृश शर्मा, विक्की आदि का कहना है कि इन हटों का सैलानी इस्तेमाल करते हैं लेकिन, जर्जर हो चुके ये हट किसी भी समय अप्रिय घटना को न्योता दे सकते हैं। लोगों ने वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि इन हटों की जल्द सुध ली जाए।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के उपमंडलाधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द इसके लिए बजट का प्रावधान कर मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed