फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourist

बर्फबारी भी डलहौजी में पर्यटकों को नहीं कर पाई आकर्षित

Fri, 20 Nov 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Tourist
डलहौजी(चंबा)। बर्फबारी भी पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों को पूरी तरह से अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाई है। डलहौजी के अधिकांश होटलों का खाली रहना इसका मुख्य कारण है। हालांकि इस दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, बंगलूरू के पर्यटक डलहौजी का रुख करते थे। कोरोना महामारी के चलते केवल मात्र पड़ोसी राज्य पंजाब से ही पर्यटक क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। ऐसे में अब होटल व्यवसायियों के चेहरों की रौनक लुप्त हो रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों डलहौजी के लक्कड़मंडी में हुई बर्फबारी से होटल व्यवसायियों को पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद जागी थी। बावजूद इसके उलट पर्यटन नगरी डलहौजी में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक परहेज करते ही दिख रहे हैं। ऐसे में यहां ये कहना उचित रहेगा कि कोरोना महामारी के बाद होटल व्यवसायियों में पर्यटकों के आने की उम्मीद पर पानी ही फिरता दिख रहा है।
विज्ञापन

होटल व्यवसायियों में अमन महेंद्रू, दीपक, कमलेश, नरेंद्र ने बताया कि पर्यटन नगरी डलहौजी के अधिकांश होटल खाली चले हुए हैं। इस समय गुजरात, महाराष्ट्र, बंगलूरू के पर्यटक आते थे। बावजूद इसके कोरोना महामारी के चलते केवल मात्र पड़ोसी राज्य पंजाब से ही क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। जिससे उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है। कुल मिला कर डलहौजी के लक्कड़मंडी में होने वाली बर्फबारी भी पर्यटकों को ज्यादा आकर्षित करने में नाकाम ही साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed