{"_id":"6ade32fbd9d1b1275a0e723d","slug":"cheeh-school-building-remains-incomplete-after-four-years-construction-has-halted-once-again-chamba-news-c-88-1-cmb1017-201009-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार साल से अधूरा चीह स्कूल भवन, फिर बंद हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार साल से अधूरा चीह स्कूल भवन, फिर बंद हुआ निर्माण
Sun, 25 Oct 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति आयोग ने लिया संज्ञान, डीसी से मांगी रिपोर्ट; 90 से 95 फीसदी विद्यार्थी एससी समुदाय से
असुरक्षित हालात में पढ़ने को मजबूर विद्यार्थियों की शिकायत पर जांच के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरी (चंबा)। चुराह क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय चीह के भवन निर्माण में देरी का मामला एक बार फिर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग पहुंच गया है।
विद्यार्थियों के असुरक्षित परिस्थितियों में पढ़ने की शिकायत पर आयोग ने उपायुक्त चंबा से विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही शिक्षा विभाग, बीडीओ तीसा और संबंधित कार्यान्वयन एजेंसी से समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग के सदस्य सचिव विश्रुत भारती की ओर से 14 अक्तूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार छह अक्तूबर को इस संबंध में दोबारा शिकायत मिली थी। इससे पहले 11 मार्च 2026 को भी मामला आयोग के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया गया था।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, पत्थर गिरने से विद्यालय का मूल भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। बारिश और भूस्खलन के कारण अस्थायी व्यवस्था भी पढ़ाई के लिए अनुपयुक्त हो गई। विद्यालय में 90 से 95 प्रतिशत विद्यार्थी अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित हैं। आरोप है कि धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद शुरुआती चार वर्षों तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद काम में प्रगति हुई, लेकिन गुणवत्ता और नियमों के पालन पर भी सवाल उठे।
कुछ दिन पहले बीडीओ तीसा गोपाल ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर खामियां दूर करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य दोबारा बंद होने से विद्यार्थियों की सुरक्षित कक्षाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
आयोग ने डीसी चंबा से निर्माण की मौजूदा स्थिति, देरी के कारणों और अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। अब प्रशासन की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
--