फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourism season could not pick up pace in Dalhousie

Chamba News: डलहौजी में रफ्तार नहीं पकड़ पाया पर्यटन सीजन

Sat, 11 May 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Tourism season could not pick up pace in Dalhousie
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में मई की शुरुआत के बाद पर्यटन सीजन रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। वर्तमान में औसतन ही पर्यटकों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि, वीकेंड में कुछ हद तक राहत मिल रही है, मगर अन्य दिनों में पर्यटकों की आवाजाही काफी कम पड़ गई है। जानकारी के अनुसार डलहौजी में इन दिनों में करीब साठ से 70 प्रतिशत ऑक्यूपेसी है। अप्रैल में भी पर्यटकों की संख्या कम रही। उम्मीद की जा रही थी कि अप्रैल में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी पर्यटकों की बहार डलहौजी में नहीं आ सकती है। कहीं न कहीं कारोबारी लोकसभा चुनाव इसका कारण मान रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों मतदान प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में पर्यटक अपने वोट का प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण पर्यटन नगरी में पर्यटक कम पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर डलहौजी में इस बार पर्यटन सीजन रफ्तार नहीं पकड़ पाया है।

उधर, होटल एसोसिएशन के सचिव हरप्रीत का कहना है कि डलहौजी में करीब 70 प्रतिशत तक ऑक्यूपेसी वीकेंड पर है। अन्य दिनों में बेहद कम संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed