फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourism model presented in Asia conference

Chamba News: एशिया कांफ्रेंस में प्रस्तुत किया टूरिज्म मॉडल

Sun, 24 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tourism model presented in Asia conference
चंबा। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के सहयोग से 20 से 24 अगस्त तक एशिया कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नाट आन मैप संस्था के संस्थापक एवं सीईओ कुमार अनुभव को विशेष रूप से आमंत्रित किया। इस दौरान कुमार अनुभव ने सामुदायिक आधारित सतत टूरिज्म मॉडल को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। साथ ही उन्हें प्रतिभागियों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका निभाने का अवसर भी मिला। संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने बताया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी हर वर्ष किसी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के साथ मिलकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है, जिनमें बिजनेस माडल, सतत पर्यटन और अन्य नवाचारपूर्ण विषयों पर कार्य करने वाले विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और उद्यमियों को शामिल किया जाता है। चयन की प्रक्रिया यूनिवर्सिटी अपने मानकों के अनुसार करती है। इस अवसर पर कुमार अनुभव ने नाट आन मैप माडल पर आधारित एक केस स्टडी विद्यार्थियों को दी, जिस पर युवा प्रतिभागियों ने चुनौतियों से निपटने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। इन सुझावों को आगे लागू किया जाएगा। कुमार अनुभव ने बताया कि नाट आन मैप की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के चंबा से हुई थी और आज यह माडल सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को भी जोड़ रहा है। कांफ्रेंस में करीब 40 देशों के प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed