{"_id":"62c1c62f2c311606045e1157","slug":"tonnes-of-road-debris-thrown-near-the-ground-grasslands-gharat-chamba-news-sml4140941161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन, घासनियों, घराट के पास फेंका सड़क का टनों मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन, घासनियों, घराट के पास फेंका सड़क का टनों मलबा
विज्ञापन
ठेकेदार द्वारा उपजाऊ भूमि में फैंका मलबा।
- फोटो : Chamba
चंबा। रजेरा-संगेड़ सड़क निर्माण के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। सड़क निर्माण करवा रहा ठेकेदार नियमों को ताक पर रख कर ग्रामीणों की जमीन, घासनियों, घराट के पास टनों के हिसाब से मलबा फेंका रहा है। इससे पेड़-पौधों को काफी नुकसान हो रहा है।
मलबा फेंकने के कारण घराट बंद हो गए हैं। प्रभावितों ने ठेकेदार के मुंशी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बावजूद अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। प्रभावितों ने विभाग को चेताते कि यदि उसने मलबे नहीं हटाया या तो उन्हें विवश होकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करनी पड़ेगी।
जमीन, घासनी, घराट मालिकों में मूसा पुत्र अब्दुला, इशा पुत्र अब्दुला, इस्माइल पुत्र शेर मोहम्मद, इब्राहिम पुत्र शेर मोहम्मद, स्मायू पुत्र मूसा, इस्राइल पुत्र फारुकदीन, रुस्तम पुत्र इस्राइल निवासी गलगोट, भिंद्रो पुत्र पिंजू, मानो पुत्र ध्याना, सुखो, जीतो, देसराज निवासी उगरेला ने कहा कि वे सभी गांव के सड़क आने से खुश हैं। लेकिन ठेकेदार विभागीय निर्देशों की अवेहलना करते हुए पैसे बचाने के चक्कर में डंपिंग साइट पर मलबा न फेंक कर उनकी जमीनों, घासनियों, नाले में फेंक रहा है। ग्रामीण सड़क बनाने के पक्ष में हैं। लेकिन ठेकेदार लापरवाही से कार्य करते हुए उनको डराने-धमकाने लगा है। प्रभावितों ने कहा कि ठेकेदार मलबा न हटाने की बात कहते हुए उन्हें न्यायालय में जाकर स्टे लेने का हवाला दे रहा है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण नियमानुसार हो रहा है। मलबा डंपिंग के लिए टिपर लगाया है। ठेकेदार ने उनसे शिकायत की है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए उसे तंग कर रहे हैं। इसकी जांच की जा रही है।
जीत सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग