फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tomatoes turn red again, prices rise by Rs 20 per kg in two days

Chamba News: टमाटर फिर हुआ लाल, दो दिन में 20 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े दाम

Sun, 23 Nov 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tomatoes turn red again, prices rise by Rs 20 per kg in two days
स​ब्जियों की दुकान में रखे टमाटर।
चंबा। सर्दियों की शुरूआत के साथ-साथ अब टमाटर के दाम भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। पिछले दो दिन में टमाटर के दामों में 20 रुपये बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले शहर में टमाटर के दाम प्रति किलोग्राम 60 रुपये थे।
विज्ञापन

अब टमाटर के दाम अब 80 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। इससे ग्राहकों की परेशानियां बढ़ती दिख रही हैं। बढ़ोतरी का कारण स्थानीय उत्पादन कम होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले टमाटर का 20 किलोग्राम का क्रेट करीब 1200 रुपये था। बीते दिनों से यह दाम 1400 रुपये पहुंच गए हैं।
शनिवार को भी एक क्रेट के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ग्राहकों में सुनील कुमार, बबली देवी, अजय कुमार, रेखा देवीर, राज कुमार, सुमित कुमार, उषा देवी, पवना देवी, सपना कुमारी ने बताया कि टमाटर के दामों में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इससे उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। कुल मिलाकर टमाटर के दाम बढ़ने से गृहिणियों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed