फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Toilets not built even after nine months in Saksham Anganwadi centers

Chamba News: सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में नौ महीने बाद भी नहीं बने शौचालय

Wed, 13 Mar 2024 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 13 Mar 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Toilets not built even after nine months in Saksham Anganwadi centers
सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में नौ महीने बाद भी नहीं बने शौचालय
विज्ञापन

जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक में हुआ खुलासा, देरी से पहुंचे अधिकारी
केंद्र सरकार की है योजना, सक्षम बनाने के लिए चंबा से भी चुने गए हैं एक सौ आंगनबाड़ी केंद्र
शौचालय के निर्माण के मसले को लेकर अब अलग से बैठक लेंगे उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में चयनित एक सौ सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी तक शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया है। इसका खुलासा बुधवार को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक में हुआ। बैठक की शुरुआत में डीआरडीए के अधिकारी मौजूद नहीं थे। ये अधिकारी बैठक के बीच में पहुंचे। उपायुक्त ने डीआरडीए के अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर ढील न बरती जाए। शौचालय के निर्माण को लेकर अब उपायुक्त अलग से बैठक लेंगे।
केंद्र सरकार ने सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण योजना शुरू की है। इसके तहत जिले में एक सौ सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया था। इनमें शौचालय के साथ पोषण वाटिका बनाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी हैं, लेकिन जिला चंबा के डीआरडीए के अधिकारी मामले में लेटलतीफी बरत रहे हैं। इन केंद्रों में बच्चों को साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर प्यूरिफायर सहित एलईडी की भी व्यवस्था रहेगी। गौरतलब है कि नौ माह पहले प्रशासन ने डीआरडीए प्रबंधन को इन आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन ये अभी नहीं बने हैं।
विज्ञापन

--
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नौ माह पहले शौचालय निर्माण के बारे में प्रशासन ने डीआरडीए प्रबंधन को निर्देश दिए थे, मगर अभी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बताया कि अब उपायुक्त आगामी दिनों में विभिन्न अधिकारियों से बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि सभी अधिकारी इस मामले को लेकर समन्वय स्थापित करें, जिससे योजना का सही संचालन हो सके और इसका लाभ बच्चों को मिल सके।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed