फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Toilet built in Telka College, now students will not be troubled

Chamba News: तेलका कॉलेज में बना शौचालय, अब परेशान नहीं होंगे विद्यार्थी

Sat, 14 Sep 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Toilet built in Telka College, now students will not be troubled
तेलका (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तेलका के विद्यार्थियों को अब खुले में शौच के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए शौचालय का निर्माण करवा दिया है। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में शौचालय न होने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

अब कॉलेज के समीप शौचालय बन गया है। ऐसे में विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि यह कॉलेज वर्ष 2017 में खुला। अभी तक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। प्राइमरी स्कूल के पांच कमरों के यह कॉलेज चल रहा है। यहां शौचालय का अभाव था। बहरहाल, विद्यार्थियों को शौच के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कॉलेज में करीब 110 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। बजट की व्यवस्था होने के बाद शौचालय के लिए जमीन चयन परेशानी बन गया है। अब स्कूल के समीप ही शौचालय का निर्माण करवा दिया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए शौचालय की व्यवस्था करवा दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed