फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   today in chamba hrtc buses not run

चंबा जिला से आज शिमला व मंडी रूटों पर जाएंगी मात्र दो बसें

Sat, 13 Jun 2020 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
today in chamba hrtc buses not run
चंबा। जिले में रविवार को सरकारी बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में घर से जरूरी काम के लिए जाने वाले लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। एचआरटीसी के मुताबिक रविवार को सिर्फ दो रूटों पर ही
विज्ञापन

बसें जाएंगी।
इसके अलावा जिले के 53 रूटों पर बस सेवा बंद रहेगी। चंबा बस स्टैंड से रविवार को सुबह सात बजे शिमला के लिए नॉन स्टॉप बस जाएगी। इसके अलावा सुबह साढ़े सात बजे मंडी जाने वाली बस कांगड़ा के लिए रवाना होगी। इन दो रूटों के अलावा अन्य किसी भी रूट पर बस सेवा नहीं चलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को बस स्टैंड से जिन रूटों पर बसें भेजी गई हैं। वे बसें अपने गंतव्य से सोमवार को वापस चंबा लौटेगी। निगम ने यह निर्णय सवारियों की संख्या को देखते हुए लिया है। बसों में सवारियों की कमी के चलते एचआरटीसी को घाटा उठाना पड़ रहा है। इसी घाटे के चलते जिले में दर्जनों रूट बंद हैं। शुरूआत में 95 रूटों पर बसें चलाई गई थी। जबकि अब 53 रूटों पर बसे चलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि रविवार को चंबा से शिमला और मंडी के लिए बसें जाएंगी। मंडी वाली बस कांगड़ा तक जाएगी। अन्य रूटों पर बसें बंद रहेंगी। सोमवार को बस सेवाएं पहले की तरह सुचारु हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed