{"_id":"65ca4bf29ae784a4ed016088","slug":"to-make-an-open-path-in-front-of-the-house-a-cedar-tree-was-uprooted-with-a-jcb-chamba-news-c-88-1-ssml1006-118234-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घर के सामने खुला रास्ता बनाने के लिए जेसीबी से उखाड़ दिया देवदार का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घर के सामने खुला रास्ता बनाने के लिए जेसीबी से उखाड़ दिया देवदार का पेड़
Mon, 12 Feb 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
चंबा। घर के सामने खुला रास्ता बनाने के लिए वन भूमि पर लगे हरे-भरे देवदार के पेड़ को जेसीबी से उखाड़कर गिरा दिया गया।
इसकी भनक लगते ही वन विभाग ने एक महिला के खिलाफ एफआआई दर्ज करवा दी है। इसी महिला ने अपने घर के लिए जाने वाले रास्ते को खुला करने के लिए देवदार के हरे-भरे पेड़ को रात के अंधेरे में जेसीबी चलाकर गिरा दिया। पेड़ की जड़ों को काटकर सुबूत मिटाने की कोशिश भी की गई है। इसके चलते संबंधित वन बीट के वन रक्षक ने महिला के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस टीम ने उस स्थान का मुआयना कर लिया है, जहां देवदार का पेड़ काटा गया है। पूछताछ के लिए महिला और वन रक्षक को थाने में बुलाया जा सकता है। जिस जेसीबी की मदद से देवदार के पेड़ को गिराया गया है, उसे भी पुलिस जब्त कर सकती है।
वन बीट किहार के वनरक्षक लेख राज ने बताया कि महिला ने देवदार के पेड़ को काटने के लिए पहले भी विभाग के पास अर्जी दी थी। महिला ने दो दिन पहले देवदार के पेड़ को जेसीबी चलाकर गिरा दिया। इसकी सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कटे हुए देवदार के पेड़ की लकड़ी को भी मौके से बरामद कर लिया। पेड़ को गिराने वाली जेसीबी वहां से जा चुकी थी। हालांकि, जेसीबी के टायरों के निशान वहां बने हुए थे। वन विभाग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी है। हरे-भरे देवदार के पेड़ को काटने के आरोप में जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान है।
--
वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि अवैध रूप से देवदार का पेड़ काटने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। अब पुलिस इस मामले में आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
--
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि वन रक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।