फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tissa charas recovered one arrested

शिकारी मोड़ पर पुलिस ने राहगीर से पकड़ी एक किलो 212 ग्राम चरस

Mon, 12 Oct 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
tissa charas recovered one arrested
चंबा। तीसा के शिकारी मोड़ के पास पुलिस ने एक राहगीर को एक किलो 212 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने रविवार रात को शिकारी मोड़ के पास नाका लगाया था। नाके के दौरान एक व्यक्ति शिकारी मोड़ से रात को भंजराडू़ की तरफ पैदल जा रहा था।
विज्ञापन

रात को अकेले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका। इस दौरान राहगीर पुलिस को हड़बड़ाहट में जवाब देने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग से पुलिस को को एक किलो 212 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने चरस को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जयदयाल पुत्र भगत राम निवासी गांव गगेई डाकघर बोंदेड़ी तहसील चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके खिलाफ पुलिस ने तीसा थाना में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। चंबा पुलिस ने इन दिनों चरस तस्करों को पकड़ने के लिए जिले में अभियान शुरू किया है। पिछले सात दिन में तीन लोगों को चरस के साथ पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि शिकारी मोड़ के पास पुलिस ने राहगीर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed