फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tipper rolled down the road on Gagla-Dhulada road, driver injured

Chamba News: गागला-धुलाड़ा मार्ग पर सड़क से नीचे लुढ़का टिपर, चालक घायल

Wed, 23 Jul 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Jul 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Tipper rolled down the road on Gagla-Dhulada road, driver injured
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे से संपर्क मार्ग गागला-धुलाड़ा पर मल्ला के समीप एक टिपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इसके चलते चालक को चोटें आई। घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। घायल चालक की पहचान भानू शर्मा पुत्र शिव करण निवासी गांव मढा़ेलू पंचायत कीड़ी तहसील चंबा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मल्ला के समीप सड़क किनारे रेत का ढेर लगा था। चालक जैसे ही सड़क के इस भाग से गुजरने लगा तो टिपर अनियंत्रित हो गया और खाई में लुढ़कते हुए खेतों में पहुंच गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को मुख्य सड़क तक पहुंचाया। जहां से चंबा मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए पहुंचाया। टिपर के में बजरी लदी थी। टिपर चालक की हालत में सुधार है। गौरतलब है कि टिपर यहां निर्माणाधीन कार्य में जुटा था। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि टिपर गिरने से चालक घायल हुआ है। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed