{"_id":"68f90b5e9b793b38cf005f82","slug":"timrela-laran-and-adana-got-road-connectivity-chamba-news-c-88-1-cmb1003-164369-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तिमरेला, लारन और अडाना को मिली सड़क सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तिमरेला, लारन और अडाना को मिली सड़क सुविधा
Wed, 22 Oct 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत पिछला डियूर के गांव तिमरेला, लारन और अडाना सड़क सुविधा से जुड़ गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों में खुशी की लहर है। जैसे ही मशीन ऑपरेटर ने सड़क का कार्य पूरा किया तो ग्रामीणों ने ऑपरेटर और जिला परिषद सदस्य अर्चना कुमारी को हार पहनाकर खुशी मनाई।
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से किसानों की फसलों के लिए गाड़ी सीधा गांव में पहुंचेंगी। इसके अलावा गृह निर्माण के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री के ढुलान के लिए अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा। मरीजों को भी अब घर के पास एंबुलेंस के जरिये अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार इस एक किलोमीटर की सड़क के निर्माण पर करीब एक लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। जिला परिषद मद से यह निर्माण कार्य पूरा हुआ है। ग्रामीण पान चंद, देवी सिंह, प्यार चंद, दुनी चंद, धर्म चंद, सुरेश कुमार और नरेंद्र कुमार ने इसके लिए जिला परिषद सदस्य का आभार प्रकट किया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की 500 की आबादी लाभान्वित होगी। ग्रामीणों ने अब जिला परिषद सदस्य से यह भी मांग उठाई है कि इस मार्ग को जल्द पक्का करने के प्रयास किए जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।