फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Time was seven o'clock, bus left for Dehradun at 9:20.

सात बजे का समय, 9:20 पर देहरादून के लिए गई बस

Sun, 28 Apr 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Time was seven o'clock, bus left for Dehradun at 9:20.
चंबा बस अड्डे में बस के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद
चंबा। एचआरटीसी बस डिपो चंबा में इस समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। पहले बीच राह बसें खराब हो रही थीं तो अब लंबी दूरी की बसें निर्धारित समय के अनुसार अपने रूटों की ओर रवाना नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, चंबा-चंडीगढ़-देहरादून रूट पर दौड़ने वाली एचआरटीसी की बस अपने निर्धारित समय से दो घंटे बीस मिनट बाद रूट पर रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों में काफी रोष है। यह बस न्यू बस स्टैंड चंबा से सात बजे निकलती है। शनिवार को यह बस नौ बजकर बीस मिनट पर न्यू बस स्टैंड से देहरादून के लिए रवाना हुई। यही नहीं, चंबा से परवाणू रूट पर चलने वाली निगम की बस भी करीब डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुई। इस बस का समय साढ़े छह बजे का है और आठ बजे यह बस रूट पर रवाना हुई। यात्रियों में मनोज कुमार, सुमित कुमार, राकेश भाटिया, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, रोशन लाल, ,महिमा देवी, तनु कुमारी और रेखा देवी ने कहा कि चंबा बस स्टैंड से निर्धारित समय के अनुरूप बसें नहीं चल रही हैं। बताया कि देहरादून बस के जरिये वे सुबह ही चंडीगढ़ पहुंच जाते हैं। ऐसे में उन्हें पीजीआई जाने में आसानी रहती है। यह बस दो घंटे से अधिक लेट हुई। बताया कि निगम प्रबंधन की ओर से भी टालमटोल की जा रही थी। उन्होंने उपायुक्त चंबा से मांग की है कि बस स्टैंड से बसों को समय पर रवानगी के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन


--

आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि बसों की कमी की वजह से दिक्कतें पेश आ रही हैं। जल्द ही बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed