फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Till now only 1,200 quintals of wheat seeds have been sold

Chamba News: अब तक गेहूं का 1,200 क्विंटल बीज ही बिका

Sun, 08 Dec 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Till now only 1,200 quintals of wheat seeds have been sold
चंबा। जिला चंबा में जहां किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे है तो वहीं, दूसरी तरफ गेहूं के बीज की बिक्री पर भी विराम लग गया है। 1,200 क्विंटल गेहूं का बीज ही अभी तक बिक पाया है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे है। बारिश होने के बाद एक बार फिर से गेहूं के बीज की बिक्री शुरू होगी, ऐसी उम्मीद कृषि विभाग चंबा कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला चंबा में औसतन 1,800 क्विंटल तक गेहूं के बीज की डिमांड रहती है। मगर इस बार विभाग ने 1,635 क्विंटल गेहूं का बीज ही मंगवाया है। जबकि पिछले करीब दो सप्ताह में गेहूं के बीज की बिक्री रुक गई है। विभाग के पास अब भी करीब 435 क्विंटल गेहूं का बीज उपलब्ध है। जबकि 1,200 क्विंटल तक बीज की विभाग अभी तक बेच पाया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले करीब दो माह से बारिश नहीं हो पाई है। इसके चलते किसानों कीे दिक्कतें बढ़ गई है। किसान बिन बारिश के गेहूं की बिजाई करने में असमर्थ हैं। सूखे खेतों में किसान गेहूं की बिजाई करने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। बारिश का इंतजार पिछले काफी समय से कर रहे है। जिले में गेहूं की बिजाई का सही समय अब 15 दिसंबर तक है। अगर इस अवधि में बारिश नहीं होती है तो किसानों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। किसान बारिश के लिए अब आसमान की ओर नजर टिकाए बेठे हैं। वहीं, दूसरी तरफ जिला चंबा में पिछले दो दिन से चंबा आंशिक बादल आसमान में छाए हैं। मगर बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिला चंबा में अब 1,200 क्विंटल गेहूं का बीज बिक पाया है। बारिश न होने के चलते किसान गेहूं के बीज की खरीदारी करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। बारिश होने के बाद एक बार फिर से गेहूं के बीज की बिक्री शुरू होगी। विभाग के पास 435 क्विंटल गेहूं का बीज शेष है।
डॉ. विकास कपूर, कार्यकारी उपनिदेशक, कृषि विभाग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed