{"_id":"64c15aa87013efef5405f7c6","slug":"thyroid-test-not-started-even-after-22-days-in-medical-college-chamba-news-c-88-1-ssml1006-3949-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में 22 दिन बाद भी शुरू नहीं हुए थायराइड टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में 22 दिन बाद भी शुरू नहीं हुए थायराइड टेस्ट
Wed, 26 Jul 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 22 दिन बाद भी थायराइड के टेस्ट शुरू नहीं हो पाए हैं। हैरानी इस बात की है कि अभी तक सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सभी नेता मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में व्यस्त हैं। इसके चलते कोई भी नेता मेडिकल कॉलेज में मरीजों का मर्ज जानने के लिए नहीं पहुंच रहा है। चुनाव के दौरान कई राजनीतिक पार्टी के नेता मरीजों का हालचाल पूछने के लिए मेडिकल कॉलेज के वार्डों में निरीक्षण करते हुए दिखाई देते थे लेकिन चुनाव के बाद अब कोई नेता मेडिकल कॉलेज में मरीजों का दर्द पूछने के लिए नहीं पहुंच रहा है। सरकारी प्रयोगशाला में 22 दिन से थायराइड टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली किट खत्म हो चुकी हैं। इन किटों को उपलब्ध करवाने के लिए प्रबंधन व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में थायराइड का टेस्ट 200 रुपये में किया जाता है वहीं यह टेस्ट निजी लैबों में 500 से 700 रुपये में किया जा रहा है।
पूर्व भाजपा विधायक पवन नैयर ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में कभी मरीजों के टेस्ट बंद नहीं होने दिए। जब भी किट खत्म होती थी उसे समय पर उपलब्ध करवा दिया जाता था। लेकिन कांग्रेस राज में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके लिए कांग्रेस सरकार और उनके नुमाइंदे जिम्मेदार हैं।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करतार ठाकुर ने बताया कि मरीजों के टेस्ट बंद होने के बारे में अस्पताल प्रशासन से पूछा जाएगा। सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भरपूर बजट दिया जा रहा है। मरीजों के टेस्ट शुरू करने को लेकर वह जल्द प्रबंधन से बात करेंगे।