फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thyroid test being done in Kilar Hospital

किलाड़ अस्पताल में हो रहे थायराइड टेस्ट

Thu, 26 Aug 2021 09:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Thyroid test being done in Kilar Hospital
Thyroid test being done in Kilar Hospital
चंबा। पांगी घाटी के लोगों को अब थायराइड टेस्ट करवाने के लिए जिला मुख्यालय या मंडी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ में थायराइड टेस्ट करने की मशीन स्थापित कर दी गई है। यह मशीन स्वास्थ्य विभाग ने स्थापित नहीं की है, बल्कि स्थानीय विधायक जियालाल कपूर नेे अपनी विधायक निधि से इसे किलाड़ अस्पताल में स्थापित किया है। थायराइड के अलावा इस मशीन से विभिन्न प्रकार के 40 टेस्ट किए जा सकते हैं। मशीन को अस्पताल में स्थापित हुए अभी सात दिन हुए हैं।
विज्ञापन

यहां रोजाना कई मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। पांगी घाटी की 17 पंचायतों की आबादी इस सुविधा का लाभ उठा रही है। गौरतलब है कि थायराइड टेस्ट की सुविधा पांगी के अलावा चंबा मेडिकल कॉलेज में ही है। इसके अलावा अन्य सरकारी संस्थानों में इस टेस्ट को करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पांगी घाटी में थायराइड जैसी सुविधा मिलना घाटी के लोगों के लिए राहत की बात है। गौरतलब है कि सर्दियों में भारी बर्फबारी होने की वजह से पांगी घाटी देश-दुनिया से कट जाती है। ऐसे में मरीजों को अपनी बीमारी का उपचार करवाने के लिए इस तरह के टेस्ट करवाने के लिए घाटी के बाहर जाना पड़ता था। अब लोगों को टेस्ट की सुविधा किलाड़ अस्पताल में ही मिलेगी। सरकार की ओर से पांगी में टीबी रोग की जांच करने के लिए ट्रू नेट मशीन को भी स्थापित किया गया है। इससे टीबी रोगियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खंड स्वास्थ्य अधिकारी किलाड़ डॉ. अवेक ठाकुर ने बताया कि विधायक की ओर से अस्पताल में थायराइड जांच के लिए मशीन भेंट की गई है। जबकि, सरकार की ओर से टीबी जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाई गई है। इन दोनों मशीनों से पांगी घाटी के मरीजों के किलाड़ अस्पताल में ही सभी टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरमौर-पांगी विधायक जियालाल कपूर ने बताया कि पांगीवासियों को थायराइड टेस्ट के लिए जिले से बाहर जाना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने किलाड़ अस्पताल में मशीन स्थापित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed